फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे गुम, थ्ामा एक्सप्रेसवे

Wed, 07 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी ने पलटवार किया। सुबह घना कोहरा, बर्फीली हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। ठंड के चलते सुबह घूमने वाले लोगों के कदम ठिठक गए। दिन के पारे में एक दिन में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट 5 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
मंगलवार को धूप में तेजी के बाद एक बार लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली थी। लेकिन अगले ही बुधवार को सर्दी ने पलटवार कर दिया। सुबह घने कोहरे में बर्फीली हवाओं ने लोगों को असहाय कर दिया। दिन भर लोग सूर्य नारायण के दर्शनों को तरस गये। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया बुधवार को दिन के तापमान में रिकार्ड पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं रात का तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री और रात का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक्सप्रेसवे पर पलटी मेटाडोर, दो घायल 
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के कोहरे के चलते आगरा से दिल्ली जा रही मेटाडोर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें भरी करीब 12 बकरियां दबकर मर र्गइं जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बकरियों से भरी टाटा 407 मेटाडोर दिल्ली की ओर जा रही थी। थाना मांट के गांव भीम के निकट माइल स्टोन 101 पर घने कोहरे के चलते मेटाडोर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में मेटाडोर चालक राम सिंह एवं उसका साथी अजीत निवासी गढ़ जलालाबाद कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर में काफी संख्या में बकरियां भरी हुईं थी उसमें 12 की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें