फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर से चार-चार दिन तक गायब रहती थी मीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जासूसी के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई औरंगाबाद की मीरा चार-चार दिन तक शहर से बाहर रहती थी। इस दौरान वह बच्चों को अपने मायके में छोड़ जाती थी। इसी बात पर पति मुकेश से उसका विवाद होता था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पति परेशान होकर उससे अलग रहने लगा। मीरा के जेल जाने के बाद अब वह बच्चियों को पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन

मीरा की गिरफ्तारी और पुलिस की जांच में सामने आए पति मुकेश अब अपनी बच्चियों को साथ रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएगा ताकि बच्चियों का संरक्षण मिल सके। उनका मानना है कि मां पर लगे गंभीर आरोपों और उसके आचरण का बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। 13 मार्च को औरंगाबाद के महादेव नगर निवासी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को कौशांबी पुलिस ने देश विरोध गतिविधियों के आरोपों में गिरफ्तार किया है। वह ई-रिक्शा चलाकर मथुरा में संवेदनशील क्षेत्रों की जासूसी करती थी और कॉलोनी वासियों को खुद को सीआईडी का मुखबिर बताती थी। पुलिस को उसके मोबाइल फोन में तीन राज्यों के संवेदनशील क्षेत्रों के वीडियो और देश विरोधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पति ने बताया कि मीरा घर से गायब रहने पर बताती थी जरूरी काम से बाहर जा रही है। उसकी इन्हीं बाताें के कारण वह अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें