फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। आर्थिक तंगी के चलते एक युवक ने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तंगी को लेकर परिवार में प्रतिदिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

गांव बोरपा निवासी गोविंदा (20) पुत्र सुंदर लाल बृहस्पतिवार को 10 बजे घर से साइकिल लेकर गांव से एक किमी दूर चारा लेने गया था। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने जंगल में खोजबीन की। माधुरीकुंड के वन विभाग के फार्म के समीप युवक की साइकिल खड़ी मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने फार्म के अंदर जाकर देखा तो गोविंदा पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतार कर अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें