मथुरा। बसपा के आगरा मंडल प्रभारी योगेश कुमार द्विवेदी ने रालोद का दामन थाम लिया है।
रविवार को नई दिल्ली में योगेश को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। काफी सालों से बसपा में रहे योगेश ने 2014 में लोकसभा और 2017 में मथुरा वृंदावन से विधानसभा चुनाव लड़ा। वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा के बड़े पुत्र हैं। योगेश ने कहा कि रालोद किसान-मजदूर और वंचितों की लड़ाई लड़ रहा है।
पूर्वमंत्री ठा. तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव अतुल सिसौदिया लवी, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, कुंवर नरेंद्र सिंह, चौधरी जगपाल सिंह, यशपाल सिंह बघेल, राजपाल सिंह भरंगर, देवराज चौधरी, रविंद्र नरवार, गौरव मालिक, उमेश चौधरी, नरेंद्र एडवोकेट, चेतन मलिक, अनूप चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की हमें मजबूत ब्राह्मण नेता मिला है।