फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तेज सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में रिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहे ठाकुर केशवदेव और इंतजामिया कमेटी के केस में सुनवाई की गति बढ़ाने के लिए वादीगणों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। उनके द्वारा हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है, जिसमें सिविल जज की अदालत में प्रतिदिन सुनवाई की मांग अदालत से की है।
विज्ञापन

ठाकुर केशवदेव ने वादी बनकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दाखिल किया, जिसमें शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी सहित चार को प्रतिवादी बनाया गया है। इसकी सुनवाई प्रतिदिन हो इसके लिए वादीगण में से एक महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट द्वारा हाईकोर्ट में 17 जुलाई को रिट दाखिल की है। उन्होंने मामले के महत्व के देखते हुए प्रतिदिन सुनवाई की मांग की है। उनके अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी हमने रिट दाखिल की है। अदालत द्वारा तय तारीख पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें