फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव नरहौली के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार करते हुए हादसे का शिकार हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी कल्पना (38) पत्नी जगदीश सोमवार को ऑटो में सवार होकर बाजार से आई। गांव के पास उतरने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी। इसी बीच ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर से मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण शव रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिसबल के साथ पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है, वहीं ट्रैक्टर का चालक श्रीचरन पुत्र छोटेलाल निवासी मगोर्रा भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें