फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा को जल्द मिलेंगी वोल्वो: स्वतंत्रदेव

Tue, 23 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
Minister of transport - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री ने कहा है कि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही वोल्वो बसें बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों को धार्मिक स्थल से जोड़कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के डिपो का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को हर जगह अव्यवस्था मिली। गंदगी थी और सड़कें टूटी पड़ी थीं। कुछ जगह जलभराव भी था। नाराज परिवहन राज्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान का हवाला देते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। अगले निरीक्षण में सफाई न मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
परिवहन राज्यमंत्री ने बसों की प्रतिदिन दोनों समय सफाई और बसों में डीजल डालने की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुधारने की ताकीद दी। एआरएम को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मथुरा डिपो के लाभ कमाने पर परिवहन मंत्री एआरएम अक्षय कुमार की सराहना की।
विज्ञापन


ड्राइवर-कंडक्टर की समस्याएं सुनीं
 परिवहन राज्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद चालक-परिचालकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने चालकों-परिचालकों से कहा कि तुम यात्रियों का सम्मान करो, मैं तुम्हारा सम्मान करूंगा। संविदा चालकों को जल्द लाभ देने का इशारा किया। परिचालक बोले तो उनसे परिवहन मंत्री ने इमानदारी से सवारियां ढोहने की निर्देश दिए।

मथुरा कांड पर साधी चुप्पी
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भी पहुंचे। विश्व शांति की कामना के साथ प्रदेश में विकास, खुशहाली की मनोकामना मांगी। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही मथुरा डकैती कांड पर पूछे गए प्रश्न को उन्होंने टाल दिया। कहा कि वो धार्मिक यात्रा पर आए हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की एक नई परिभाषा लिखेगा। मुकेश गौतम, जितेंद्र वार्ष्णेंय, छैलबिहारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें