फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जेठ की शिकायत करना विधवाओं को पड़ रहा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। एक प्रख्यात भागवत प्रवक्ता के परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। विवाद का कारण भागवत मिशन ट्रस्ट एवं उससे जुड़ी लगभग सौ करोड़ की चल-अचल संपत्ति को लेकर है।
विज्ञापन

छोटे भाइयों की विधवा पत्नियों और भतीजे ने आरोप लगाया है कि भागवताचार्य ने पूरी संपत्ति हड़प ली है और उन्हें घर से बेघर कर रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने भागवताचार्य की धमकियों से परेशान होकर बुधवार को मीडिया को अपनी पीड़ा बताई। भतीजे करण कृष्ण गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उनके ताऊजी की शिकायत करना उन्हें इतना भारी पड़ रहा है कि अब उनके लोग घर में आकर तांडव कर रहे हैं और उनकी मां और चाची को धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत परंपरा से जुड़े देश-विदेश में विख्यात भागवत प्रवक्ता की पारिवारिक लड़ाई दिनों-दिन तूल पकड़ती जा रही है।
भागवत प्रवक्ता के दोनों छोटे भाइयों अतुल कृष्ण गोस्वामी एवं विपुल कृष्ण गोस्वामी के निधन के बाद जब पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की बात आई तो भागवताचार्य अपने मुताबिक बंटवारा करना चाहते थे। लेकिन इसे लेकर दोनों भाइयों की विधवाओं ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा। बुधवार को अतुल कृष्ण गोस्वामी की पत्नी पूजा गोस्वामी और विपुल कृष्ण गोस्वामी की पत्नी संतोष गोस्वामी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जेठ पर कई गंभीर आरोप लगाए। दोनों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें