फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जल संरक्षण दिवस: नौहझील की 9 झीलों से भूगर्भ जल होगा रीचार्ज

विज्ञापन
नौहझील में झील की खुदाई करती जेसीबी। (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ब्लॉक नौहझील के कई गांवों में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार नौहझील ब्लॉक के कुछ क्षेत्रों में हर वर्ष जलस्तर 25 से 30 सेमी नीचे खिसक रहा है। दो दशक पहले तक स्थानीय लोगों ने नौहझील में झीलें देखीं थीं, जो इन दिनों सूखी पड़ीं हैं।
विज्ञापन

तहसील मांट के राजस्व रिकॉर्ड में 42.7 हेक्टेयर जमीन झीलों के नाम दर्ज है। दो वर्ष पहले तत्कालीन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र के निर्देश पर इनको कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन अभी तक इन झीलों तक पानी नहीं पहुंचा है।
राजस्व रिकार्ड में यमुना नदी से झीलों तक पानी पहुंचाने के लिए ढाई मीटर चौड़ी कैनाल दर्ज है। यदि इसकी साफ-सफाई हो जाए तो बारिश के दिनों में यमुना का पानी झीलों तक आसानी से पहुंच सकता है। सिंचाई विभाग के एसई धर्मेंद्र फौगाट व एक्सईएन शौर्यवर्धन का कहना है कि बारिश के समय झीलों को पानी से भर दिया जाए तो निश्चित तौर पर नौहझील के आस पास के गांवों का भूमिगत जलस्तर बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष व सीईओ कर चुके हैं स्थलीय निरीक्षण
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह नौहझील की इन झीलों का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। वे इन झीलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर रहे थे, जो अभी तक अधूरी है।
जल संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: डीपीआरओ
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। बारिश के मौसम से पहले जल संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नौहझील की नौ झीलों को भरने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
गंगा जल से भरी जा सकती हैं झीलें
अपर खंड आगरा नहर मथुरा के एक्सईएन बचन सिंह का कहना है कि नौहझील की झीलों को पानी से भरने के बाद आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि नौहझील की झीलों को खुर्जा नहर के जरिए गंगाजल से भरा जा सकता है। खुर्जा नहर का एक कैनाल इन झीलों के करीब तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें