सीबीआई की फाइलोें में मर चुके जवाहर बाग हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का अदालत आज भी हाजिर होने का इंतजार कर रही है। उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट हैं। शुक्रवार को भी यह वारंट जारी रहे। वर्ष 2015 मेें उद्यान विभाग मेें हुई मारपीट की वारदात के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज गौड़ की अदालत में इस वारदात का नामजद रामवृक्ष यादव का गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ही हाजिर हुआ। जबकि अदालत ने अन्य मामलोें में सुनवाई की तारीख 18 मई तय की।
विज्ञापन
27 मई 2015 को उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने रामवृक्ष यादव सहित सहित चंदन बोस, अमित सिंह राजनारायण शुक्ला, महीपत सिंह के खिलाफ मारपीट तोड़फोड़ आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में गैर हाजिर होने के कारण केवल राजनारायण शुक्ला को छोड़कर रामवृक्ष सहित सभी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट हैं।
शुक्रवार को भी यह वारंट जारी रहे। राजनारायण शुक्ला के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि इस केस के अलावा 14 और मामलों की सुनवाई भी हुई। उद्यान विभाग के मामले में रामवृक्ष यादव सहित चार के खिलाफ गैरजमानतीय वांरट हैं। अदालत ने सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।