फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विराट समागम: कल मथुरा में जुटेंगे ५००० उद्यमी व व्यापारी

विज्ञापन
मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित विराट व्यापारी समागम का फोल्डर का अनावरण करते र - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। 17 सितंबर को मथुरा में प्रदेश का विराट उद्यमी व व्यापारी समागम होने जा रहा है। यह आयोजन स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत का आगाज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक और अनूठा बनाने के लिए प्रदेश के व्यापारी नए संकल्प के साथ अपने को प्रतिबद्ध करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कृष्णा नगर बंसल फूड्स पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति अग्रसेन चौक मसानी स्थित होटल मुकुंद विहार में 5000 उद्यमी और व्यापारियों का विराट समागम हाईवे स्थित नई मंडी परिसर में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से उद्यमी और व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान व्यापारिक समस्या और आवश्यकताओं पर प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे। मंडल इस माध्यम से प्रदेश और जनपद के बड़े उद्योगपतियों से लेकर छोटे रेहड़ी पट्टी वाले दुकानदार तक 10 करोड़ व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प लेकर मजबूती से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम अंतर्गत १६ सितंबर को रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा ने बताया कि जनपद के सभी उद्यमी, व्यापारी, महिलाओं से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की। नगर अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी ने मथुरा के व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यक्रम और आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। महामंत्री अजय गोयल, सुनील अग्रवाल, मंगीलाल आढ़तिया, जगत बहादुर अग्रवाल, शशि भानु गर्ग एवं संयोजक जगवीर सिंह, सचिन अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी, ऋषि गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अंकित बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें