मथुरा। वृंदावन में गोविंद गोधाम गोशाला में केंद्रीय पशुपालन मंत्री एवं सांसद हेमा मालिनी गायों
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने गांव अक्रूर स्थित गोविंद गोधाम गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों की सेवा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस गोशाला में गायों की सेवा का प्रकल्प देखकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। सांसद हेमा मालिनी और केंद्रीय मंत्री ने गायों को गुड़ और चना खिलाकर गोसंरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। इस मौके पर विपिन अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, मिलन भाटिया, संजय गोविल आदि थे।