फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: उड़त गुलाल लाल भए बदरा...

विज्ञापन
मथुरा। चतुर्वेदी समाज द्वारा निकाले गए डोले में उड़ता गुलाल।
विज्ञापन
मथुरा। चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक डोला बृहस्पतिवार को भव्यता के साथ निकाला गया। इस दौरान रंग और गुलाल की जमकर बरसात हुई। इससे शहर का संपूर्ण वातावरण लाल हो गया। शहर के बाजार गुलाल से अट गए। डोला में शामिल स्थानीय लोगों पर होली की मस्ती का रंग ऐसा चढ़ा कि तीन घंटे से अधिक समय तक लोग होली के गीतों पर झूमते गाते नजर आए।
विज्ञापन

होली पूजन के दिन शहर में माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजित डोला धूमधाम से निकला। इसकी शुरूआत विश्रामघाट से हुई। चतुर्वेदी समाज के लोग खुले वाहनों पर गुलाल के बोरे और रंग-बिरंगी पिचकारियां लिए जब शहर के मुख्य बाजारों में निकले तो चौतरफा रंग और गुलाल की बरसात होने लगी।
महिलाएं और बच्चे अपने घरों की छतों से डोला पर सवार लोगों पर रंग और गुलाल बरसाने लगे। बाजारों में हर तरफ रंग और गुलाल सड़कों पर बिखर गया। होली डोला में भगवान की लीलाओं से संबंधित रसिया गायन करते ब्रज के कलाकार देखने को मिले। इसमें लठामार होली की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। भंग की तरंग में चतुर्वेदी समाज के लोग डोले के साथ नाचते-गाते बाजारों में निकले।
विज्ञापन

डोले में ऊंट, ढोल, गणेशजी की झांकी और डीजे स्पार्क के अलावा ब्रज के सांस्कृतिक तानों के साथ लोकनृत्य करते कलाकार साथ रहे। लठामार होली की झांकी, ढोल वादकों की झांकी के साथ नफीरी पर लोग थिरकतेे रहे। झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
डोले के साथ श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, राकेश तिवारी एडवोकेट, गिरधारी लाल पाठक नवीन नागर, दिनेश पाठक, मनोज पाठक, संजय चतुर्वेदी अल्पाइन, कमल चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, राजकुमार कपूर अनिल चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें