फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दो बालिकाओं को ले जाते दो युवक पकड़े, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना किनारे मिट्टी के दीपक बेचने वाली दो छोेटी बच्चियों को कपड़ों का लालच देकर ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाते दो युवकों को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के तहत दाऊजी घाट के निकट मिट्टी से बने दीपक बेचने वाले विशनगंज और जनरलगंज निवासी रविंद्र व किशोर केवट की 12 से 14 वर्षीय बेटियों को सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा में दो लोग नए कपडे़ दिलाने के बहाने ले जाने लगे। बताते हैं कि ई-रिक्शा असकुंडा घाट पैलेस के पास खड़ा था, तभी बच्चियों से बात करते दोनों संदिग्धों पर पुनीत चतुर्वेदी की नजर पड़ी और उन्होंने इन दोनों को पकड़कर बच्चियों से पूछताछ की तो पता चला कि चुनरी दिलाने के बहाने यह दोनों उन्हें ले जा रहे थे।
कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया है। लाला नवल किशोर चौकी प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि लखनऊ के रहने वाले यह दोनों लोग अपने आप को दर्शनार्थ मथुरा आए बता रहे हैं। और दोनों नशेेबाज प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें