गोवर्धन (मथुरा)। देवसेरस में पुलिस के नाम पर रुपये लेकर जुआ कराने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने गांव देवसेरस स्थित अपने मकान में रुपये लेकर जुआ कराने के आरोपी शैकुल को गांठौली जतीपुरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पूछताछ में शैकुल ने बताया कि अपने मकान में रुपये लेकर जुआ खिलाता था। थाना पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए 30 हजार रुपये शैकुल थाने के दरोगाओं के करीबी प्रिंस अग्रवाल निवासी डीग अड्डा गोवर्धन को देता था। शैकुल की जानकारी के उपरांत पुलिस ने प्रिंस और शैकुल को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रिंस, शैकुल देवसेरस में पुलिस के नाम पर रुपये लेकर जुआ खिलाता था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।