फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर आग से जली कार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शॉर्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। कार सवार छह लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

दिनेश कुमार यादव निवासी थरौरा सहपऊ हाथरस बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोगों के साथ कार से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 89 टैंटीगांव के निकट अचानक शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। आग लगते ही दिनेश व परिवार के लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे कर्मचारी व सुरीर पुलिस पहुंच गई। कार में लगी आग पर दमकलकर्मियों से काबू पाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया है कि रात 11 बजे कार में आग लगी थी। सभी कार सवार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें