फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दो चोर चढ़े हत्थे, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले माह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात मुख्य आरक्षी के घर से हुई 25 लाख रुपये की की चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मुख्य आरक्षी ने बेटी की शादी के लिए जोडे़ गए सोने-चांदी के जेवरात व 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 26-27 अगस्त की रात श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात मुख्य आरक्षी थान सिंह पुत्र धर्मसिंह के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंदधाम कॉलोनी स्थित आवास में चोरी हो गई थी। चोर घर की छत के रास्ते घर में घुसे थे और अलमारी में रखी 25 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा ले गए थे। मुख्य आरक्षी परिवार के संग बाहर गए हुए थे, जबकि बेटा उनका घर में ही था।
कोतवाली पुलिस ने बीतीरात भूतेश्वर तिराहे के पास से जमील उर्फ छोटे पुत्र खलील निवासी पानी की टंकी के पास भरतपुर गेट, आबिद निवासी अर्जुनपुरा डीगगेट को गिरफ्तार कर चोरी गया 80 फीसदी जेवर और 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल सूरजप्रकाश शर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी सोनू कुमार, कृष्णा नगर चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा के अलावा टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें