फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना फरह के रैपुराजाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन

थाना बलदेव के नगला बेर निवासी रामवीर (37) पुत्र हरी सिंह मंगलवार की रात 9 बजे के बीच बेटी की शादी के लिए नई बाइक धनतेरस के दिन खरीद कर गांव लौट रहा था, तभी सेंधपुर और नगला गिरधरपुर के बीच रैपुराजाट मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मार्ग से गुजरते लोगाें ने उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मृतक के चार बेटी और दो बेटे हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी का विवाह देवोत्थान एकादशी को होना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शादी के घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बाइक सवार को सेना के ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी में कार्यरत गोविंद राम (55) पुत्र हीरा सिंह निवासी लोहवन जमुनापार मंगलवार की शाम अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास सेना के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गोविंद राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें