फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फर्जी आईडी सिम एक्टीवेट करके बेचने वाले दो जालसाज चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह/मथुरा। फरह पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई में फर्जी आईडी पर एयरटेल कंपनी की सिम एक्टीवेट करके बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार करते हुए फर्जी सिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फर्जी आईडी तैयार कर सिम एक्टीवेट करके बेचे जाने की शिकायत मिलने पर भारतीय एयरटेल के नोडल ऑफिसर कौशलेंद्र त्रिपाठी ने थाना फरह पर 17 जून को मुकदमा दर्ज कराया। फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने फरह पुलिस और सर्विलांस की टीम को लगाया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए राजेश और धर्मेंद्र निवासी ओल, फरह है। यह जालसाज एक ही व्यक्ति का फोटो अलग-अलग प्रयोग करके फर्जी आईडी तैयार कर सिम एक्टीवेट कर लेते थे। इन्हें फर्जी आईडी पर एक्टीवेटिड सिमों को बेच देते थे। इन फर्जी आईडी पर एक्टीवेटिड सिमों का आपराधिक घटनाओं में प्रयोग किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच भी की जा रही है। इसके अलावा भी इनके साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें