फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डिवाइडर से टकराई बाइक, मामा-भांजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। कस्बा फरह में हीरो एजेंसी के निकट बाइक डिवाइडर से टकराने से मामा-भांजी की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सुमित (22) पुत्र गिरेंद्र निवासी बदनपुरा टूंडला जिला फिरोजाबाद शुक्रवार की रात को अपनी भांजी रागिनी (8)पुत्री राम प्रकाश को बाइक से आगरा से मथुरा छोड़ने जा रहा था। फरह में हीरो एजेंसी के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे मथुरा हॉस्पिटल ले गए। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रागिनी की भी मौत हो गई। रागिनी के पिता मथुरा कचहरी पर चाय की दुकान करते हैं। दोनों की मौत होने पर परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें