फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ते दो चेन स्नेचर महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (मथुरा)। कोतवाली पुलिस ने दो चेन स्नेचर महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। इन दोनों ने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस की तत्परता से महिला का मंगलसूत्र खिंचने से बच गया।
विज्ञापन

थाना हाईवे के नवादा के कविता कुंज निवासी शुभ्रा सारस्वत पत्नी नितिनराज सारस्वत ३१ जुलाई की देरशाम ई-रिक्शा में सवार होकर कृष्णानगर मेहंदी लगवाने आ रही थी।
गोवर्धन चौराहे के पास दो महिला चेन स्नेचरों ने ई-रिक्शा सवार महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ना चाहा। यहां सतर्क पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ना बच गया। पुलिसकर्मियों ने देर न करते हुए दोनों चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने चेन स्नेचर नीतू और संगीता निवासी शाहगंज आगरा को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। दोनों से पूछताछ करके इनके गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। यह गैंग सवारियों के संग सवार होकर चेन आदि सामान भी चोरी कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें