फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 12 घंटे में चोरी गईं दो भैंसें बरामद, दो चोर चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार पुलिस ने चोरी हुईं दो भैंसें 12 घंटे के अंदर गोवर्धन से बरामद कर लीं। इन भैंसों को चुराकर ले जाने वाले दो चोरी भी गिरफ्तार किए हैं। यह भैंस दो अक्तूबर की रात को औरंगाबाद से चोरी हुई थीं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद निवासी विक्रम कुशवाहा ने शनिवार की रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी दो भैंस चोरी हो गई हैं। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए भैंसों की तलाश शुरू कर दी। आखिर में सदर बाजार पुलिस को कामयाबी मिल गई। दोनों भैंस पुलिस ने बरामद कर ली। साथ ही इन भैंसों को चुराने वाले दो चोर भी हत्थे चढ़ गए।
प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि अजय निवासी रांची बांगर, रिफाइनरी और बलिया निवासी मेवाती मोहलला औरंगाबाद, सदर बाजार हैं। भैंस गोवर्धन से बरामद की गई हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें