मांट (मथुरा)। थाना मांट के गांव नगला सीताराम में एक दंपती ने अपने पुत्र और पुत्रवधू से परेशान होकर आत्मदाह की कोशिश की। पीआरबी पुलिस दोनों को थाना मांट ले गई।
विज्ञापन
सोमवार को गांव के जयप्रकाश और उसकी पत्नी ने पुत्र व पुत्रवधू के क्लेश से परेशान होकर आत्मदाह करने को केरोसिन छिड़क लिया और कमरे में बंद हो गए। पुत्रवधू ने इसकी सूचना पीआरबी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने लेकर पहुंची।