फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बलदेव में बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र, जमीन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब बलदेव में भी श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाएगा। इसके लिए पुराने अस्पताल की जमीन का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने टीएफसी का निर्माण किया है। इस में वाहन पार्किंग के साथ बहुत ही सस्ती दर पर ठहरने और भोजन की सुविधा दी गई है। यहां तक कि श्रद्धालुओं को खुद भोजन बनाने के लिए भी यहां सुविधा दी जा रही है। यही व्यवस्था अब तीर्थ विकास परिषद अन्य तीर्थ स्थलों पर भी प्रदान करने के प्रयास में है। इसके लिए बलदेव, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत बलदेव में पुराने हॉस्पिटल की जमीन का चयन किया है। इस जमीन के स्वामित्व को लेकर जिला पंचायत और दाऊजी मंदिर प्रबंधन में विवाद था।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की पहल पर दोनों पक्ष यहां टीएफसी निर्माण के लिए सहमत हो गए हैं। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने न्यायालय में भी अर्जी देने पर सहमति जताई है। इसके निर्माण से बलदेव में दूर से आने वाले श्रद्धालु रात में ठहर सकेंगे।
विज्ञापन

बस सेवा के लिए भी हो रही मांग
बलदेव के लोग लंबे समय से मथुरा से बलदेव के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मथुरा से गोकुल होते हुए रोडवेज बस संचालित की जाएं। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें