फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: संघ के कार्यालय पर भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Sat, 12 Jun 2021 01:13 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

भाजपा ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
बैठक की तैयारियां देखते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक और अटकलों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक शनिवार को मथुरा के वृंदावन में होने जा रही है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय रह गया है। ऐसे में चुनावी रणनीति तय होने लगीं हैं। इसी उद्देश्य से शनिवार को ब्रज क्षेत्र की बैठक होने जा रही है। इस बैठक की तैयारी के सिलसिले में शुक्रवार को जिला और महानगर के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके लिए जिले की प्रभारी अंजुला सिंह माहौर भी पहुंचीं।

जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं में लगे व्यवस्था प्रमुख महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, हेमंत अग्रवाल, सुल्तान सिंह तरकर, राजपाल सिंह, विनीत शर्मा, मुकेश गौतम, धीरू सक्सेना, गजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र निषाद, कुंज बिहारी आदि के बीच जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन


महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया बैठक की व्यवस्थाओं के प्रमुखों कार्यों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दे दी गई हैं। इस बैठक में संगठन की दृष्टि से 19 जिले के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें