फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिले में अब तक लक्ष्य का 30 प्रतिशत ही हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक जुलाई से शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 5 लाख 32 हजार 580 लोगों को पहला और दूसरा टीका लग चुका है। जिले के 72 केंद्रों पर हर रोज औसतन दस हजार टीका लग रहे हैं। 11 जून को सर्वाधिक 16 हजार टीका लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 30 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए विभाग तैयार है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए खुद ही केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्ग और युवा, महिला अधिक जागरूक दिख रहे हैं। वैक्सीन को लेकर दूसरे समुदायों में भी जागरूकता दिख रही है। सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता जिस दिन कम होती है, उस दिन केंद्र कम बनाए जाते हैं। अब अल्पसंख्यक समाज के लोग भी अपने यहां टीकाकरण कैंप के लिए आग्रह कर रहे हैं, जबकि शुरू में ऐसी स्थिति नहीं थी। एसीएमओ का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद हल्का बुखार, बदन दर्द या फिर प्वाइंट पर दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में सामान्य पैरासिटामोल खाने की सलाह दी जाती है। फिर भी यदि ज्यादा समस्या दिखती है तो टीकाकरण कार्ड पर ही चिकित्सक के नंबर लिखे जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन

स्पूतिक का भी टीकाकरण शुरू
गैर सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर स्पूतिक वैक्सीन भी लगेगी। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया। ये टीकाकरण सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद के मथुरा में खुले केंद्र पर किया जाएगा। इसकी एक डोज 1145 रुपये की है। दोनों डोज की कीमत 2290 रुपये है। ये 21वें दिन दूसरी डोज लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें