फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: टीकाकरण का तीसरा चरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बृहस्पतिवार से मथुरा में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगेगा। जनपद के 62 केंद्रों पर टीकाकरण का काम पूरा होगा। इस बार शहरी और ग्रामीण अंचल में एक साथ टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इस टीकाकरण कार्य में आईएमए का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

दस निजी अस्पतालों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मथुरा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल सहित 62 केंद्रों पर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बुजुर्ग लोगों को आज से कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें जनपद के आठ निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया गया है। जहां लोग अपनी सहूलियत के मुताबिक वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ।
--
इन निजी अस्पतालों में होगा टीकाकरण
- सिटी अस्पताल, अशोका हॉस्पिटल, शीला मेमोरियल, मेहता नर्सिंग होम, जेआर हॉस्पिटल कोसीकलां, गोपीकृष्ण नर्सिंग होम, केडी मेडिकल कॉलेज, एलआर हॉस्पिटल, राधेश्याम हॉस्पिटल और डीएस अस्पताल में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

-
हेल्थवर्कर्स को दी जाएगी दूसरी डोज
चार फरवरी को पहली डोज लेने वाले हेल्थकेयर वर्कर्स को चार मार्च को कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें