फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डाली गई सीवर लाइन ओवरफ्लो, सड़कों पर बह रही गंदगी

विज्ञापन
बैरागपुरा में ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कुछ दिन पहले डाली गई सीवर लाइन ओवरफ्लो होने लगी है। सड़कों पर बह रही गंदगी और बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के बैरागपुरा के लोगों ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर जलनिगम के सीवेज और ड्रेनेज यूनिट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गंदगी से निजात दिलाने को कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 27 के बैरागपुरा में इस समय बुरा हाल है। लॉकडाउन में डाली गई सीवर लाइन ओवरफ्लो होने लगी है। सड़कों पर फैल रही गंदगी ने लोगों को निकलना दूभर कर दिया है। यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम और जलनिगम के अफसरों को फोन लगाकर परेशानी बताई, पर इससे निजात दिलाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। सुबह से लेकर शाम तक बैरागपुरा की गली हाल बुरा हो जाता है।
चारों तरफ फैल रही बदबू से हर कोई परेशान हो गया है। यहां के निवासी कालू चतुर्वेदी का कहना है कि सीवर लाइन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। करीब दो माह भी सीवर लाइन को डाले नहीं हुए होंगे जो कि उफनने लगी। यही हाल रहा तो जीना मुश्किल हो जाएगा। शांतनु शर्मा का कहना है कि दो माह में सीवर लाइन उफनने लगी तो समझ लो यह कितने दिन तक चलेगी। जेई केपी सिंह का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो दिखवाकर दुरुस्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें