फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ससुराल आया युवक पेड़ पर लटका मिला, गले में था दुपट्टे का फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करीब चार दिन पूर्व पत्नी के साथ ससुराल आए युवक का शव रविवार की तड़के तीन बजे सौंख रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी के पास सूखे पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस बता रही है कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन

हरियाणा पलवल के रहने वाले हरीकेश (30) पुत्र छोटेलाल लाल की शादी कृष्णानगर क्षेत्र से हुई थी। करीब चार दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ आंबेडकर नगर, सौंख रोड पर अपनी ससुराल आया हुआ था। रविवार की तड़के युवक का शव सूखे पेड़ पर लटका देख राहगीरों ने कृष्णानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।
इसकी जानकारी ससुरालीजन और परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। परिजन पलवल से मथुरा पहुंच गए। अचानक हरीकेश के ऐसे कदम उठाए जाने से परिवार के लोग सकते में हैं। कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। साथ ही बेरोजगार होने के साथ मानसिक रूप से परेशान भी था।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें