फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर आयुक्त और महापौर की नोक-झोक लखनऊ तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा और महापौर डॉ. मुकेश बंधु आर्य के मध्य हुई नोकझाेंक का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को पूरे चटकारे लेकर देख रहा है। विशेषकर विपक्षी राजनीतिक दल इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

२९ अक्तूबर को शहर के स्थानीय होटल में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई थी। हंगामेदार बैठक में महापौर की अफसरों के प्रति अभद्र टिप्पणी पर नगर आयुक्त भी विफर गए थे। महापौर के हाथों से माइक छीनकर नगर आयुक्त ने अपने पूरे तेवर तक दिखा दिए थे। १० मिनट तक हुई नोकझोंक का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला सूबे की राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है।
इस वीडियो को देखकर लोग और राजनीतिक दल के लोग खूब चटकारे ले रहे हैं। हालांकि इस नोकझोंक के बाद ही महापौर ने अपने शब्दों पर भरे सदन में माफी मांग ली थी। उसके कुछ देर बाद ही नगर आयुक्त ने भी क्षमा मांगकर मामले को खत्म कर लिया था। कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि अंदर दबी हुई बातों को भाजपा कब छिपाएगी, एक दिन तो बाहर आना ही था। प्रतिनिधि अपनी गरिमा का ख्याल नहीं रख रहे हैं और अधिकारियों को भी संयम से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मसले को हाईकमान तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें