फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छात्र के पेट में लगी गोली हुई पार, आंतों को पहुंचाया था नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 12वीं के छात्र को 315 बोर की गोली पेट में लगने के बाद आंतों को नुकसान पहुंचाते हुए कमर की तरफ से पार निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ हो सका है। परिजनों के पढ़ाई को लेकर आए दिन छात्र को मारे जाने वाले यह ताने रास नहीं आए। इसके चलते छात्र ने गोली मारकर सुसाइड किया है। तीन पेज का एक सुसाइड नोट हाईवे पुलिस के हाथ लगा है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के बुद्ध विहार के प्रेम कॉप्लेक्स निवासी मुंशीलाल जाट का 17 साल के बेटे कुणाल की घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। पेट में लगी गोली से मौत के बाद परिजनों ने तत्काल घर में फैले खून को साफ कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। हालांकि पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसे पुलिस छुपाती रही। हालांकि पिता ने थाने में दी तहरीर में बेटे की केवल गोली लगने से मौत होना बताया था। किसी पर भी आरोप नहीं लगाया था।
हाईवे पुलिस जिस तमंचे से गोली लगी, उसे अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तमंचे से चली गोली पेट में लगने से बाद कमर से पार हो गई। उससे पहले गोली ने आंतों को काफी नुकसान पहुंचाया। छात्र ने सुसाइड नोट तीन पेज का छोड़ा है। इसमें परिजनों के आए दिन पढ़ाई को लेकर मारे जा रहे ताने से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर होना लिखा है। जल्द ही तमंचा बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें