फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सरफराज खान मथुरा में करेंगे आईपीएल का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब मथुरा में भी क्रिकेट प्रैक्टिस की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संरक्षक एचपी सिंह परिहार ने कहा कि मथुरा क्रिकेट के लिए भी बहुत गर्व की बात है कि उच्चस्तरीय खिलाड़ी भी अब मथुरा में प्रैक्टिस करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

एकेडमी के संचालक राजकुमार गौतम एवं महेश परिहार ने बताया कि सरफराज खान (आईपीएल प्लेयर), 14 जून से मथुरा अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी में ही अपनी आईपीएल की तैयारी करेंगे। आईपीएल कोरोना के कारण यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है, सरफराज खान आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हैं, आईपीएल में यूएई जाने से पहले सरफराज खान अपनी प्रैक्टिस करेंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने बताया कि अब मथुरा में भी क्रिकेट की अच्छी सुविधाएं मौजूद हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अब मथुरा के किसी भी खिलाड़ी को प्रैक्टिस के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अचीवर्स के कोच जगदीश अग्रवाल ने बताया कि मथुरा अचीवर्स ने क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम किया है, अब आईपीएल खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें