राधाकुंड के घाटों पर दीपदान की बनी श्रंखला के बीच रोशनी से जगमग संगम कुंड।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। दीपकों की श्रंखला से राधाकुंड-श्यामकुंड जगमग हो उठा। दीपकों से निकली रोशनी ने सभी का मन मोह लिया। कार्तिक नियम सेवा में आए हजारों भक्तों ने मन में राधारानी की भक्ति की भावना लेकर दीपदान किया।
दीपदान का शुभारंभ राधा-गोपीनाथ मंदिर घाट से रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने किया। इसके बाद 11 हजार दीपक जलाए गए। हजारों दीपकों की श्रंखला कुंडों की सुंदरता में चार चांद लगाती दिखाई दी। मंदिरों में दीप जलाए गए। विदेशी भक्तों ने उत्सव में भाग लिया।
राधाकुंड की संकरी गली रोशनी से जगमग नजर आई। भक्तिदासी ने बताया कि राधारानी के धाम में आकर स्वर्ग जैसा लगता है। राधाकुंड-श्यामकुंड के अलावा कुसुम सरोवर, ललिता कुंड, उद्धव कुंड, संगम कुंड, गिरिराज मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, राधा काला चांद मंदिर, गोविंद देव मंदिर, महाप्रभु मंदिर आदि में दीपदान किया गया।