फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कैंटर में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, धक्का लगा रहे चार छात्र व दो शिक्षक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव नगला पाती के प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर लेकर आए कैंटर को स्टार्ट करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से कैंटर में उतरे करंट से धक्का लगा रहे चार छात्र व दो शिक्षक झुलस गए। बच्चों में मची चीख-पुकार सुन परिजन एवं अन्य ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने झुलसे बच्चों व शिक्षकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कैंटर चालक अनूप निवासी जहानाबाद जिला फतेहपुर शनिवार को कैंटर में प्राथमिक विद्यालय नगला पाती खंड जरारा के लिए फर्नीचर व अन्य सामान लेकर आया था। इसी दौरान कैंटर को उसने बंद कर दिया।
कुछ देर बाद सामान रखने वाले कमरे के निकट लगाने के लिए उसने कैंटर को स्टार्ट किया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर शिक्षकों व छात्रों ने कैंटर को धक्का लगाना शुरू किया। धक्का लगाने के दौरान ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन से कैंटर में लदा सामान टच हो गया।
विज्ञापन

इससे करंट दौड़ने लगा। करंट से छात्र दाऊ (10) पुत्र अमर सिंह, दीपक (11) पुत्र खेम सिंह, दिनेश (12) पुत्र टोडीराम, भोला (13) पुत्र राजू सिंह निवासीगण नगला पाती गंभीर रूप से झुलस गए। शिक्षक अजय कुमार एवं आलोक कुमार भी झुलस गए। खायरा चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार एवं सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें