फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों शुरू हो गई हैं। श्रीबांकेबिहारी एक जुलाई को 160 किलो के चांदी के रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी के यह विशेष दर्शन वर्ष में एक बार ही होते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी लाला भैया ने बताया कि एक जुलाई को होने वाली रथयात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन मंदिर के गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चांदी के रथ पर विराजमान होकर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।
उन्होंने बताया कि चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भक्तों के सहयोग से श्रीबांकेबिहारी के लिए चांदी का विशाल रथ 2013 में बनाया गया था। रथ की सफाई कारीगरों द्वारा की जा रही है। 160 किलो चांदी से जड़ित चार घोड़ों वाले रथ में ठाकुरजी को विराजमान कराया जाएगा। रथ के चारों तरफ जगमोहन को देशी-विदेशी पुष्पों से सजाया जाएगा। प्रभु दर्शन का समय प्रात: साढे़ सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में
तीर्थ नगरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। एक जुलाई को विभिन्न मंदिरों व देवालयों में मनाए जाने वाले जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर मंदिर सेवायतों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जगन्नाथ घाट स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के सेवायत महंत ज्ञानप्रकाश ने बताया कि सहस्त्रधारा स्नान के बाद पिछले दिनों बीमार हुए भगवान जगन्नाथ को स्वस्थ करने के लिए अंगराग सेवा में भगवान जगन्नाथ का उपचार आयुर्वेदिक विधि चल रहा है।
१५ दिनों तक लगातार उपचार के बाद भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ एक जुलाई को स्वस्थ होंगे और रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए अपने भक्तों को दर्शन देंगे। रथयात्रा के लिए मंदिर में विभिन्न तैयारियां चल रही हैं। भगवान को नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी, जिसे बनाने के लिए भक्त दिन-रात जुटे हैं। मंदिर के महंत स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि यात्रा जगन्नाथ मंदिर, टटिया स्थान, रंगजी मंदिर बगीचा, रंगजी मंदिर, गोपीनाथ बाजार होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें