फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हड़ताल: आज सराफा के दस हजार प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हॉलमार्क की समस्या से रूबरू हो रहे सराफा व्यवसायियों ने आखिरकार हड़ताल का एलान कर दिया। सोमवार को एक दिन की हड़ताल के बाद अधिकारियों से पुन: वार्ता की जाएगी। यदि बात नहीं बनी तो वह इस हड़ताल को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी पिछले दिनों से हॉलमार्क की यूनिक आईडी की समस्या से परेशान हैं। इसके कारण उनके व्यापारिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर सरकार से बातचीत करके इस समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनके द्वारा एक दिन की हड़ताल का एलान किया है।
सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल तथा महामंत्री राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद के लगभग दस हजार सराफा
प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यदि सरकार नहीं मानी तो यह हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मेरठ निवासी विपिन अग्रवाल ने बताया कि यह सरकार का नादिरशाही कानून है, जिसमें वह सराफा व्यापारी को फंसाना चाहती है। पहले यह बताया गया था कि हॉलमार्क की आईडी केवल सेंटर पर रहेगी, परंतु अब सेंटर द्वारा बताया जा रहा है कि इसमें पोर्टल का प्रयोग किया जाएगा। इस व्यवस्था से सराफा व्यवसायी जरा सी चूक होने पर जेल तक जा सकते हैं। यदि सरकार नहीं मानी तो हम हड़ताल आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें