फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फरह के व्यापारी मोहल्ले में पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में शुक्रवार की रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद पथराव हुआ। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस एक पक्ष के कई लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान में शुक्रवार रात 10 बजे गूंगा और अंसारू के बीच नोकझोंक हो गई। अंसारू पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। बचाव के लिए दूसरी ओर से भी पत्थर-ईंट फेंके जाने लगे। इसी दौरान अंसारू पक्ष ने फायरिंग कर दी, इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। पथराव से सड़क ईंट-पत्थरों से पट गई।
पथराव और फायरिंग की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस को देख कर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस मौके से कई लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। मामले में गूंगा पक्ष की ओर से पांच नामजद लोगों सहित 14 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गूंगा पक्ष ने अंसारू पक्ष के पांच नामजद सहित 14 के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें