मथुरा। नहर में गिरी एसएसपी के स्कॉर्ट की गाड़ी।
- फोटो : MATHURA
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। कोतवाली सुरीर के लोहई मार्ग पर इंडेन गैस गोदाम में हुई डकैती की वारदात की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे स्कॉर्ट कर रही जिप्सी बाइक बचाने के प्रयास में मांट ब्रांच गंगनहर में जाकर पलट गई।
इसमें सवार दो पुलिसकर्मी अमित और शिवकुमार घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई ज्यादा चोट नहीं आईं। जिप्सी में जितेंद्र, अनूप और चालक आर्यन दुबे सवार थे। सूचना पर राया पुलिस और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। क्रेन की मदद से जिप्सी को बाहर निकलवाया गया।