फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भावना ने 41वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बनाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद की कंपाउंड तीरंदाजी खिलाड़ी भावना सिंह ने 8 मार्च से देहरादून में होने वाली 41वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। भावना सहित अन्य खिलाड़ियों ने पिछले दिनों हापुड़ में आयोजित हुई 9वीं प्रादेशिक सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021-22 में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

अप्रैल में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं मई में प्रस्तावित सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अपना चयन कर मथुरा जिले का मान बढ़ाया। वहीं, मथुरा तीरंदाजी अकादमी में अभ्यास करने वाली वरेण्या भी कंपाउंड कैटेगरी में चौथे स्थान पर रहकर जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित हुईं। भारतीय शैली इंडियन राउंड धनुष कैटेगरी में मथुरा आर्चरी एकेडमी में अभ्यास करने वाली चेष्टा एवं मनीषा ने भी स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्तकर 41वीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा बनीं। भावना की अगुवाई में मथुरा की महिला कंपाउंड टीम ने सब जूनियर में टीम वर्ग का स्वर्ण पदक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग का रजत प्राप्त किया। इस प्रकार मथुरा के विभिन्न प्रतिस्पर्धा में मथुरा के तीरंदाज खिलाड़ियों ने लगभग 45 पदकों पर अपना कब्जा किया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा व सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें