महावन (मथुरा)। डीएम व एसएसपी के काफिले में चल रही एक गाड़ी से स्कूटी टकरा जाने से नर्स घायल हो गई।
शनिवार को बलदेव में गरीब कल्याण योजना के मेला कार्यक्रम से डीएम एवं एसएसपी का काफिला वापस लौट रहा था। महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे खप्परपुर पुलिस चौकी पर डीएम एवं एसएसपी रुके तो पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला की स्कूटी आगे खड़ी कार से टकराई। बलदेव सीएचसी पर तैनात नर्स योगिता सिंह घायल हो गई।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर घायल नर्स के पास पहुंचे। सीएचसी प्रभारी सोनू चतुर्वेदी ने बताया स्टाफ नर्स योगिता के पैर की हड्डी टूट गई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।