फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: उपभोक्ता को संतुष्ट करना हमारी प्राथमिकता: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तरप्रदेश विधान परिषद की विद्युत जांच समिति के सदस्य दौरे के चौथे दिन मथुरा पहुंचे। जांच समिति ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन करने के पश्चात विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधान परिषद के सभापति अरुण पाठक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि उपभोक्ता को संतुष्ट होना चाहिए। इसके लिए यह समिति जांच करने मथुरा आई है।
विज्ञापन

बैठक के बाद समिति सदस्य भाजपा होली गेट मंडल के महामंत्री पार्षद विजय शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां पर भाजपाइयों से जानकारी करने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। समिति में विधायक उमेश द्विवेदी, मानवेंद्र सिंह, अरविंद यादव, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, राकेश चतुर्वेदी, होली गेट मंडल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंत्री नितिन चतुर्वेदी, शिवकुमार रावत, ब्रज केसरी हनुमान पहलवान, आशुतोष भारद्वाज, दिनेश सागर, शेखर यादव, प्रशांत चतुर्वेदी व महेश दास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें