फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अदालत की प्रक्रिया पर संत समाज भी रखेगा पूरी नजर-

विज्ञापन
मथुरा। हनुमान टेकरी पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष महेंद्र
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित हनुमान टेकरी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर आयोजित बैठक में संत, महंत, महामंडलेश्वर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

संतों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए अदालत में चल रही कार्यवाही पर संत समाज की नजर है। अदालत में प्रतिदिन चलने वाली प्रक्रिया पर अब संत नजर रखेंगे और अधिक से अधिक संख्या में अदालत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण हटवाने के लिए उनकी याचिका पर एक जुलाई से अब लगातार सुनवाई होनी है। साक्ष्यों में धार्मिक ग्रंथों और इतिहास का भी हवाला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुछ अराजक तत्वों ने धमकी भरे मेसेज भेजे थे। इसके बाद संतों ने याचीकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए हनुमान टेकरी के महंत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि अदालत की कार्रवाई पर संत समाज पूरी तरह नजर रखेगा। महंत डॉ. स्वामी आदित्यानंद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अदालत में अपनी मौजूदगी भी दर्ज करवाएंगे। मलूक पीठ के गोपेश बाबा ने कहा कि अब समय आ गया है भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को मुक्त करवाया जाए।
बैठक में देवानंद दास, मनमोहन दास, श्यामानंद पंडित, कुंवर जितेंद्र सिंह, रामामोहन, अशोक प्रताप सिंह, प्रदीपानंद, महंत रघुनाथ दास, मारुति नंदन वगीश, सत्यमित्रानंद, श्यामानंद पंडित, दशरथ दास महाराज, प्रियादास महाराज, राधामोहन दास, पूर्व विभाग संघ चालक राम सिंह वर्मा, क्षत्रीय महासभा के संयोजक रमेश तोमर, धर्मपाल, सौरभ गौड़, युद्धराज सिंह, वासुदेव दास मौजूद रहे। संचालन श्यामसुंदर व्रजवासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें