मथुरा। शहर के होलीगेट स्थित भारत मेडिकल स्टोर पर सैंपल की दवा का ऑडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरकत में आया है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने शहर कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीईओ डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले कृष्णा नगर चौराहा पर स्थित श्रीगुरुकृपा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। संदेह होने पर एटूजेड टैबलेट का नमूना लिया। उसके बाद टीम पवन मेडिकल स्टोर, मथुरा मेडिकल स्टोर, खंडेलवाल ड्रग हाउस तथा एवरग्रीन फार्मेसी भूतेश्वर चौराहा से लयूपीफिट सीरप, लयूकोफासट फूड सप्लीमेंट सीरप, सुगर लाइट व केल्डी काइंड फूड सप्लीमेंट सिरप का नमूना एकत्रित किया। उक्त सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
उसके उपरांत टीम होली गेट स्थित सुधीर मेडिकोज का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने मैकटोटल ओरल सस्पेंशन सीरप तथा जिनपिरोविट सीरप का नमूना लिया। डीओ डॉ. गौरी शकर ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, देवराज सिंह, डॉक्टर सोमनाथ, डॉक्टर शैलेंद्र रावत, सविता शर्मा तथा मनीषा शर्मा मौजूद रहीं।