फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वेद मंत्रों की ध्वनि के बीच संतों ने बैलगाड़ी का पूजन कर किया शुभारंभ

विज्ञापन
मथुरा। बैलगाड़ी का वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन करते महंत मदन मोहन दास व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। श्रीकृष्ण गोशाला की ओर से संचालित बैलगाड़ी का गिरिराज परिक्रमा मार्ग में सफल ट्रायल किया गया। निर्मोही अखाड़े के महंत मदन मोहन दास ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चेयरमैन खेम चंद शर्मा, समाजसेवी गौतम खंडेलवाल, नीतू खंडेलवाल ने पूजा अर्चना की। अटल खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर श्रीकृष्ण गोशाला संचालित है। इस गोशाला में 4500 गोवंश का पालन हो रहा है। गोवंश की दुर्दशा को देखते हुए व्यवस्थापक हेमंत यादव और गोरक्षा दल के मंडल आगरा संयोजक गौतम खंडेलवाल ने गोवंश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू की है। एक बैल अब कम से कम दस गोवंश के भरण पोषण की व्यवस्था करेगा। इसके लिए गोशाला में बैलगाड़ियां तैयार कराई जा रही हैं।
बुधवार को बैलगाड़ी का सफल ट्रायल गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग में किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित निर्मोही अखाड़ा के महंत मदन मोहन दास ने वेद मंत्रोच्चारण कर शुभारंभ किया। विजय राघव, हेमंत यादव, अटल खंडेलवाल, राजश्री खंडेलवाल, मन मोहन अग्रवाल, लक्ष्मन मुखिया, कान्हा मुखिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें