एपीसीएल मैच में स्मृति चिन्ह देकर एसपी सिटी को सम्मानित करते अधिवक्ता गण।
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग-4 के मैच में राइजिंग स्टार ने डेयर डेविल्स को 5 विकेट से हरा दिया है।
मैच का उद्घाटन मार्तंड प्रताप सिंह व टाटा कोपर ग्लूको कंपनी मथुरा के प्रभारी ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने टॉस उछाला और एपीसीएल के संरक्षक लकी कमल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी सिटी की एपीसीएल कमेटी ने स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। टॉस डेयर डेविल्स के कप्तान उत्तम सिंह ने जीता व पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डेयर डेविल्स की बल्लेबाजी ने पूरा दमखम दिखाया। 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन का लक्ष्य राइजिंग स्टार को दिया। डेयर डेविल्स के नरेंद्र पाली ने 55 शानदार अर्द्धशतक व पूरन सिंह ने 39 रन से टीम को अपना योगदान दिया।
राइजिंग स्टार के अमित ने 2 अमन हसन व दर्शन निषाद ने 1-1 विकट लिया। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार के स्टार प्लेयर कृष्णवीर सिंह व दीपक तिवारी ने अपना ओपनर विकेट संभालते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। दीपक ने 31 रन बनाए। दूसरी तरफ खेल रहे कृष्णवीर सिंह ने नाबाद रहते हुए 84 रन से अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। विक्रम भोला ने 20 रन बनाए।
शानदार बल्लेबाजी के लिए कृष्णवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एपीसीएल के सचिव राकेश यादव, टाटा कॉपर मिनरल वाटर व जूस के मथुरा हेड पुरुषोत्तम सिंह भुवन भूषण कमल व ब्रजगंगा रेजीडेंसी के मालिक अनुराग चौहान ने कृष्णवीर सिंह को दिया। मैच में अंपायरिंग योगेश व सूर्या ने की। स्कोरिंग नीरज शर्मा ने की। मैच की सभी व्यवस्थाएं अजय ठाकुर व अमित रावत की देखरेख में हुई। रूप किशोर वीरेंद्र स्वरूप भरत सिंह, मोहम्मद आरिफ , नितिन कटारा, शिव कुमार मांट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।