फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: जिस खेल के लिए पूरे गांव ने किया मना, उसी में बिटिया ने लगाया ऐसा दांव; पिता के छलक पड़े आंसू

Tue, 03 Nov 2026 08:17 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले की नीलम सिरोही ने अपने दांव से देश का नाम रोशन कर दिया। कजाकिस्तान में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंची नीलम ने अपने संघर्ष से लेकर सफलता तक की पूरी कहानी साझा की। इस दाैरान बेटी की कामयाबी पर बात करते हुए पिता कुंवरपाल सिंह भी भावुक हो उठे।
 
विज्ञापन
पिता कुंवरपाल और पहलवान नीलम सिरोही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग दस साल पहले 16 वर्षीय एक किशोरी के पिता ने कुटुंब के लोगों को बुलाकर कहा कि उनकी बेटी अब पहलवानी की राह पर चल रही है। वह कुश्ती में देश का नाम रोशन करना चाहती है। आशीर्वाद दीजिए। इस पर एक बुजुर्ग उठ खड़े हुए। कंधे पर अपनी चादर रखकर बोले कि यह खेल छोरियों का नहीं है। ज्यादा चक्कर में ना पड़।
विज्ञापन


बुजुर्गवार तो यह कहकर चले गए पर ये शब्द उस छोटी पहलवान के दिमाग में हथौड़े की तरह बजते रहे। तब तक... जब तक कि उसने जीत की राह पर कदम नहीं रख दिए। पिता ने भी जिद जिद ठानी कि अब नहीं किसी ने पूछना है और इस बेटी ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। बात कर रहे हैं कजाकिस्तान में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली नीलम सिरोही की। मथुरा के गांव फैंचरी की रहने वाली नीलम ने सोमवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए।

 
Trending Videos

पांच फुट से भी कम हाइट वाली नीलम ने लगभग साढ़े पांच फुट लंबी जेनेप बायोनोवा को उसी के देश में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में वह जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी से हार जरूर गईं लेकिन उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी अलग छाप छोड़ी। नीलम ने बताया कि यह राह आसान नहीं रही। शुरू में अड़ोस-पड़ोस एवं कुटुंब के लोगों ने उनके इस खेल पर एतराज जताया पर उनके पिता कुंवरपाल सिंह ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। 

 

पूरे परिवार का मिला साथ
मां नीलम ने उनकी खुराक से लेकर अन्य सभी पूरी जिम्मेदारी उठाई और आज उन्हीं की बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचीं। नीलम बताती हैं, 'जब मैं एशियन गेम्स के ट्रायल में ही हार गईं और यह प्रतियोगिता नहीं खेल पाई तो अपने कमरे में जाकर फूट-फूट कर रोई। उस समय परिजन और साथियों ने कहा कि चिंता मत कर, हो सकता है विश्व चैंपियनशिप तेरा इंतजार कर रही हो।' इस पर उन्होंने खुद को संभाला और तगड़ी तैयारी की। एशियन गेम्स में कोई मेडल बिना जीते ही उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अपनी धाक जमा दी।

 
विज्ञापन

भर आईं पिता की आंखें
बातचीत के दौरान नीलम के पिता कुंवरपाल सिंह की आंखें भर आईं। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि जब नीलम छोटी थी तभी अपने से बड़ों को पटखनी देती थी। तभी से उन्होंने सपना देखा था जो अब फलीभूत हो रहा है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जर्नादन शर्मा ने भी नीलम की इस सफलता को उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

छोटी बहन भी इसी राह पर
नीलम की छोटी बहन चंचल सिरोही भी नीलम की ही राह पर है। वह राष्ट्रीय स्तर की पहलवान है। दोनों बहनें 50 किग्रा भारवर्ग में खेलती हैं। चंचल कहती हैं कि नीलम की सफलता उनके लिए प्रेरणा का काम करेगी। चंचल इस समय यूपी पुलिस हेडकांस्टेबल है। नीलम रेलवे में जूनियर क्लर्क हैं लेकिन उनका चयन यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर भी हो गया है। उनका एक भाई आर्मी में बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं और दूसरे भाई एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर। पिता किसान होने के साथ-साथ दूरसंचार विभाग में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें