फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट रहे परिवार: भाभी के प्यार में अंधा पति, बेटे का चेहरा तक नहीं देखा; कद छोटा होने की वजह से भी टूटी शादी

Mon, 02 Nov 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को वैवाहिक विवाद के कई मामले सामने आए। एक महिला ने पति पर अपनी सगी भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और बताया कि पति ने डेढ़ साल के बेटे को जन्म के बाद से कभी नहीं देखा।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसिलिंग के दौरान छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच दूरियां बढ़ाने के मामले देखने को मिले। किसी को पत्नी की लंबाई कम होने से गुरेज है तो कोई पति के भाभी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने रिश्तों को दांव पर लगा रहा है। कई मामले ऐसे भी रहे जहां कोई अपनी बेटी का भविष्य संवारने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

केस - 1
भाभी से अवैध संबंध का आरोप, डेढ़ साल के बेटे को भी नहीं देखा

खेरिया मोड़ निवासी युवती की शादी तीन वर्ष पूर्व रोहता नहर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह के शुरुआती दिन ठीक-ठाक बीते, लेकिन बेटे के जन्म के बाद स्थितियां बिगड़ गईं। पति ने महिला के साथ प्रताड़ना शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पति के अपनी सगी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते वह उसे प्रताड़ित करता है। स्थिति यह रही कि प्रसव के समय भी पति उससे मिलने नहीं आया। आज बेटा डेढ़ साल का हो चुका है, लेकिन पिता ने उसे एक बार भी नहीं देखा। रविवार को परामर्श केंद्र में इस मामले की चौथी तारीख थी।


 

नौ महीने बाद भी नहीं लेने आया पति
दूसरा मामला, मधु नगर निवासी युवती की शादी बोदला के युवक से नवंबर 2025 में हुई थी। आरोप है कि शादी के महज दो महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने कम लंबाई और नाटा होने का ताना देकर युवती से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पति उसे यह कहकर मायके छोड़ आया कि वह बाद में लेने आएगा, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी मुड़कर नहीं देखा। परामर्श केंद्र में रविवार को इस मामले की दूसरी तारीख थी।


 
विज्ञापन

एसीपी कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी प्रीता ने बताया कि दो से तीन तारीख में यदि मामला नहीं सुलझता है और काउंसलर को अगली तारीख पर बात बनने की उम्मीद लगती है तो दोनों पक्षों को आगे और तारीख दी जाती हैं। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी एसीपी कार्यालय प्रीता ने बताया कि 2 से 3 तारीख में यदि मामला नहीं सुलझता और काउंसलर को अगली तारीख पर बात बनने की उम्मीद लगती है तो दोनों पक्षों को आगे और तारीख दी जाती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें