फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधा वृंदावन चंद्र ने किया यमुना जी में नौक विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन रविवार को श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को नौका में विराजमान कर यमुना विहार कराया गया। इस दौरान श्री राधा वृंदावन चंद्र को नवीन पोषक धारण कराकर उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया। जहां भक्तों द्वारा पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिव्य पुष्पों एवं दूधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृंदावन चंद्र ने श्री यमुना जी में नौका विहार प्रारंभ किया। इस दौरान इस्कॉन बेंगलुरु के विभिन्न केंद्रों से आए, भक्तों ने हरीनाम नाम संकीर्तन के साथ उन्हें यमुना जी में नौका विहार कराया गया।
उत्सव के अंतिम चरण में मंदिर के भक्तों ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष दामोदर अष्टकम का गायन करते हुए, यमुना जी में दीपदान किया। कार्यक्रम के पश्चात मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सहित विभन्न राज्यों से आए 500 भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें