फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिसकर्मी की पत्नी घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यूपी पुलिस के सिपाही की पत्नी घर से जेवरात एवं नकदी ले गई। परिवारीजन गहरी नींद में सोते रहे। परिवारीजनों ने मांट पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मांट राजा निवासी राहुल यूपी पुलिस में लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। शनिवार की रात राहुल की पत्नी अजंली परिवारीजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवरात एवं 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई।
थाना मांट में शिकायत करने पहुंचे रविकांत ने बताया कि उसके भाई की शादी वर्ष 2017 में थाना सादाबाद के गांव पैथखेरा निवासी अजंली से हुई थी। उसकी भाभी ने खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। वह सुबह तक गहरी नींद में सोते रहे। जब सुबह जगे तो घर से सभी जेवरात और 70 हजार की नकदी सहित भाभी गायब थी। मांट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें