फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेस वे पर चलती बस में अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला झूठा निकला

विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस, इसी में युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में एक युवक के अपहरण की सूचना पर नौहझील पुलिस ने दौड़ लगाई। बाजना कट पर पुलिस ने बस को रुकवाया, तो पता चला मामला फर्जी है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गांव बाजना निवासी विशाल पुत्र प्रदीप दिल्ली के करोल बाग में बाइक सीट कवर बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार को विशाल प्राइवेट बस में बैठकर नोएडा से मथुरा आ रहा था। रास्ते में सुबह 9:30 बजे विशाल ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि बस चालक उसका अपहरण कर ले जा रहा है। बस बाजना कट पर पहुंचने वाली है, उसकी मदद करें।
सूचना के बाद पुलिस टीम बाजना कट पर पहुंच गई। बस को रुकवा लिया। बस चालक अमर चंद निवासी नगला भूरिया थाना मगोर्रा से पूछताछ की गई। पुलिस ने बस में सवार अन्य सवारियों से भी मामले की जानकारी ली। मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने रंगबाजी दिखाते हुए पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। बाजना कट चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद बस को रवाना कर दिया गया। फर्जी सूचना देने वाले युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें